शाहीनबाग के प्रदर्शनकारी

दिल्ली के शाहीनबाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को बंद करवाने को लेकर दो गुट शनिवार देर रात आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में करीब आधे घंटे तक मारपीट और गालीगलौज हुई। एक गुट चाहता था कि प्रधानमंत्री के द्वारा 'जनता कर्फ्यू' के ऐलान का समर्थन किया जाए, जबकि दूसरा गुट इस आह्वान का पालन करने को तैयार नही था।

शाहीनबाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ जारी प्रदर्शन से जुड़े एक प्रदर्शनकारी में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। जहांगीरपुरी निवासी इस शख्स की बहन इसी महीने सऊदी अरब से आई है, जो संक्रमित पाई गई है।

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि पूरे देश में कोरोनावायरस फैल रहा है , इसलिए वो प्रदर्शन बंद कर दें। कम से कम जनता कर्फ्यू वाले दिन प्रदर्शन नहीं करें।