साई इंग वेन

Balasore Train Accident: ताईवान के भी मंत्री ने भारत में हुए इस दर्दनाक हादसे पर संवेदना प्रकट की है। ओडिशा ट्रेन हादसे पर ताईवान की मंत्री साई इंग वेन ने शोक जताते हुए कहा की मैं भारत में हुए रेल दुर्घटना पर सभी लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं. मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं आशा करती हूं कि बचाव अभियान के दौरान सभी को बचाया जा सके।

बता दें कि नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद चीन लगातार उसके आसपास जबरदस्त युद्धाभ्यास में जुटा था। उसने ताइवान के चारों तरफ मिसाइलें दागी थीं। चीन की कुछ मिसाइलें जापान तक जाकर गिरी थीं। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हालात पर चिंता जताई थी।

अगर पेलोसी ताइवान के दौरे पर जाती हैं, तो 25 साल बाद वो इस देश का दौरा करने वाली अमेरिका की बहुत बड़ी संवैधानिक शख्सियत होंगी। इससे पहले प्रतिनिधि सभा के ही स्पीकर रह चुके न्यूट गिंगरिच ने ताइवान का दौरा किया था। चीन दरअसल ताइवान को अपना ही हिस्सा मानता है। चीन लगातार ताइवान को धमकी देता रहता है।