‘हर घर तिरंगा’

Har Ghar Tiranga: प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 'हर घर तिरंगा' आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया था, साथ ही संस्कृति मंत्रालय, 'आजादी का अमृत महोत्सव' की नोडल एजेंसी ने देश के नागरिकों से इस अभियान की वेबसाइट पर 'तिरंगा' के साथ सेल्फी या अपनी तस्वीरें अपलोड करने की भी अपील की थी।

Independence Day 2022: दीनी तालीम देने वाले मुजफ्फरनगर के सभी मदरसों में भी सुबह ध्वजारोहण के साथ-साथ मदरसों के चारों ओर तिरंगे लगाकर आजादी के जश्न को चार चांद लगाए जा रहे हैं। मदरसे के छात्रों ने मोटरसाइकिल पर आगे पीछे तरंगे लगाकर मोटरसाइकिल को दुल्हन की तरह सजा कर आज़ादी के जशन में अपना योगदान दिया।

Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते पूरा देश तिरंगे के तीन रंगों में सराबोर है। केवल घर ही नहीं मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा भी तिरंगामय हो चुके हैं। मुंबई शहर में भी ये मुहिम अपने पूरे शबाब पर है।

Har Ghar Tiranga: फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर आरोप लग रहे हैं कि इसमें भारतीय जवानों और भारतीय सेना का अपमान किया गया है साथ ही फिल्म में हिंदुओं की भावना को आहत करने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर दिल्ली में एक वकील की तरफ से एक्टर आमिर खान के खिलाफ शिकायत भी की गई है। खैर अब देखना होगा इस मामले में अब और क्या नया मोड़ आता है। 

ITBP Song: इस गीत का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने और 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने के साथ उनसे आग्रह करना है।  इस गाने में एक जवान को लद्दाख और उत्तराखंड सहित कई ऊंचाई वाली सीमाओं पर तिरंगा लहराते हुए दिखाया गया है।

Har Ghar Tiranga: जम्मू कश्मीर में भी 'तिरंगा शिकारा रैली' का आयोजन किया गया। ये रैली जम्मू-कश्मीर के युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। तिरंगा शिकारा रैली को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

75th independence day: देशभक्ति की भावना से सराबोर घुघुती गीत आईटीबीपी के कांस्टेबल वीरु लामा ने गाया है।जिन्होंने गीत में देश की मिट्टी, लद्दाख बॉर्डर और कश्मीर की घाटी में सैनिकों के संघर्ष का वर्णन बड़ी ही खूबसूरती से किया है

CM Yogi: कोई भी मदरसा ऐसा नहीं बचना चाहिए जिसमें झंडा ना फहराया जाए। ऐसा करके समस्त देश में राष्ट्रवाद की बयार बहानी होगी, ताकि आगामी नस्लों में भी देश के प्रति राष्ट्रवाद की भावना विकसित की जा सकें। बता दें कि 11 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाने का ऐलान किया गया है, जिसमें सभी देशवासियों से भागीदारी निभाने की अपील की गई है।

Har Ghar Tiranga: शफीकुर्रहमान बर्क ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, झंडा लगाना तो हमारी मर्जी है। हम अपने घर पर पार्टी का झंडा लगते है। मूल का झंडा तो मुल्क वाले लगाते हैं हम तो पार्टी का झंडा लगाते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी सवाल उठाए।  

TIRANGA BIKE RALLY: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा पर पलटवार करते हुए ट्वीट कर लिखा,''देश की शान है, हमारा तिरंगा, हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।'' इसके अलावा राहुल गांधी ने अपनी डीपी की पिक्चर में भी बदलाव किया है।