76वां स्वतंत्रता दिवस

मोदी ने कहा कि आज हम दो बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। एक भ्रष्टाचार और दूसरा परिवारवाद या भाई-भतीजावाद। भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। हमें इससे लड़ना है। हमें अपनी संस्थाओं की ताकत का एहसास करने के लिए, योग्यता के आधार पर देश को आगे ले जाने के लिए परिवारवाद के खिलाफ जागरूकता बढ़ानी होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के इतने दशकों बाद पूरे विश्व का भारत की तरफ देखने का नजरिया बदल चुका है। विश्व, भारत की तरफ गर्व और अपेक्षा से देख रहा है। समस्याओं का समाधान भारत की धरती पर दुनिया खोजने लगी है। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल के लिए हमें उन पंच प्रण पर अपनी शक्ति को केंद्रित करना होगा।