Amritsar

पाकिस्तान अपने गठन के बाद से ही भारत से शत्रुता का व्यवहार करता रहा है। उसने पहले कश्मीर पर हमला किया। फिर 1965, 1971 और फिर करगिल की जंग लड़ी और मुंह की खाई। इसके बाद जम्मू-कश्मीर और पंजाब में पाकिस्तान ने आतंकवाद फैलाया और आम लोगों के साथ भारत के जवानों का भी खूब खून बहाया।

Indigo Flight: मामले की जानकारी देते हुए फ्लाइट के पायलट ने बताया कि मौसम की खराबी की वजह से ऐसा करना पड़ा। मौसम इतना ज्यादा खराब हो गया था कि पाकिस्तानी एयर स्पेस में जाना मजबूरी बन गया।

पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश को नाकाम करने के लिए सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों को उन्नत हथियार और रात में देखने वाली डिवाइसेज दी गई हैं। इनकी मदद से पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन से निपटा जा रहा है। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से बाड़बंदी के ऊपर से हथियार और ड्रग्स भारत के पंजाब प्रांत में पहुंचाए जाते थे।

Golden Temple : देश में वाघा बॉर्डर भारत-पाकिस्तान के सबसे ज्यादा पर्यटकों वाले सीमाओं में से एक है। यहां जब भारत और पाकिस्तान के सैनिक दोनों देशों के बीच मौजूद बॉर्डर के दरवाजे को खोलकर रिट्रीट सेरेमनी को अंजाम देते हैं तो लोग रोमांचित हो उठते हैं। खूब धूम धड़ाके के साथ यहां रिट्रीट सेरेमनी होती है। लोगों का जोश इस दौरान देखते ही बनता है। इसी सेरेमनी में लोग इस तरह से अपने अपने देश के झंडे को अपने चेहरे पर बनवाते हैं। ये लड़की भी इसी तरह से सेरेमनी का हिस्सा बनकर हरमंदिर साहिब पहुंची थी। जब उसको अंदर नहीं जाने दिया गया तो उसने पास में खड़े एक हरियाणा के व्यक्ति इस बारे में शिकायत की, जब उस व्यक्ति ने सेवादार से ऐसा करने की वजह पूछी तो उसने कहा कि लड़की ने चेहरे पर तिरंगा बना रखा है इसलिए अंदर नहीं जाने दे सकते हैं।

पंजाब में पिछले कुछ समय से हिंदू संगठनों और बीजेपी के नेताओं पर लगातार हमले की घटनाएं हुई हैं। 2021 में तत्कालीन बीजेपी विधायक पर हमला हुआ था। इससे पहले 4 नवंबर 2022 को पंजाब के अमृतसर में ही शिवसेना के नेता सुधीर सूरी की दिनदहाड़े हत्या हुई थी। अब बीजेपी नेता को निशाना बनाया गया है।

वारिस पंजाब के मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अब भी भगोड़ा है। उसे तलाशने में पंजाब पुलिस जुटी है। इस बीच, अमृतपाल के मसले पर सिखों के सबसे बड़े धार्मिक पीठ श्री अकाल तख्त साहिब के प्रमुख जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आज बैठक बुलाई है। अमृतपाल को सिखी से बाहर भी किया जा सकता है।

Amritpal Singh Father Tarsem Singh: अमृतपाल सिंह के घर पंजाब पुलिस के अफसर पहुंचे थे। उसके पिता तरसेम सिंह से कहा है कि वो अपने बेटे को सरेंडर करने के लिए कहें। तरसेम सिंह का कहना है कि उनको अमृतपाल सिंह के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

Punjab: बीते दिनों लवली सिंह तूफान को जेल से रिहा को लेकर अमृतपाल ने खालिस्तानी समर्थकों के साथ मिलकर पुलिस थाने का घेराव किया था और कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर अपने साथी लवली को रिहा करवा लिया था, जिसे लेकर कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर मान सरकार पर सवाल उठे थे, लेकिन बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान मान ने पंजाब की कानून-व्यवस्था को बिल्कुल दुरूस्त बताया था।

Punjab: अमृतसर सीपी जसकरन सिंह तबादला कर दिया गया है। वहीं अब नौनिहाल सिंह अमृतसर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईपीएस जसकरन सिंह अब आईजी इंटेलिजेंस के हेड नियुक्त किए गए हैं।

जनरल बरार पर 10 साल पहले लंदन में हमला भी हुआ था। उनके गले में चाकू मारा गया था। उस हमले के बारे में भी उन्होंने बताया। जनरल कुलदीप सिंह बरार ने कहा कि खालिस्तानी आज भी मौका मिलने पर उनकी जान ले सकते हैं।