Anandiben Patel

UP: बुंदेलखंड पैकेज के तृतीय चरण में 06 विभागों में से 03 विभागों के सभी कार्य पूर्ण हो चुके है। अवशेष कार्यों को पूर्ण कराए जाने के लिए 60.70 करोड़ तथा विभागों द्वारा इंगित बचतों को सम्मिलित करते हुए कुल 116.72 करोड़ की धनराशि सदुपयोग किए जाने के लिए उपलब्ध है।

UP Budget 2023: इसके अलावा ढाई हजार करोड़ रुपये प्रयागराज महाकुंभ मेला-2025 के लिए खर्च किये जाएंगे। वहीं सरकार की ओर से बेसहारा पशुओं के लिए भी 100 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा।

UP Budget 2023: जीआईएस-23 के जरिए भी यूपी में आए 33.52 लाख करोड़ निवेश के लिए धरातल पर उतरने को तैयार हैं। नागरिक उड्डयन का यह क्षेत्र भी यूपी के लिए 'अमृत' है।

UP: राज्य को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए प्रयासरत यूपी सरकार ने हाल ही में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया था, जिसके जरिए प्रदेश में 33.52 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव सरकार को मिले हैं। इसके अलावा ओडीओपी को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार यूनिटी मॉल की स्थापना भी करेगी।

UP Budget 2023:योगी सरकार ने अपने बजट में चिकित्सा शिक्षा को भी विशेष महत्व दिया है। योगी सरकार ने प्रदेश में एक जिला एक मेडिकल कॉलेज की योजना को और रफ्तार देने के लिए 14 नये मेडिकल काॅलेजों की स्थापना एवं संचालन के लिए 2491 करोड़ 39 लाख रुपये की व्यवस्था की गयी है।

UP:बजट 2023-24 में सड़कों और सेतुओं के निर्माण के लिए 21159 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। वहीं इसके अनुरक्षण हेतु 6209 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के लिए 1525 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

UP Budget 2023: राज्यपाल ने बताया कि यूपी को तृतीय राष्ट्रीय जल पुरस्कार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश खाद्यान्न, गन्ना, आलू, सब्जियों, फलों व एथेनॉल उत्पादन में भी देश में प्रथम स्थान पर है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुल 52.77 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं। गरीबों के आवास बनाने में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। इनमें से 39.66 लाख आवास पूर्ण भी हो चुके हैं।

Governor Anandiben Patel: राज्यपाल ने कहा कि बिजली आपूर्ति में अभूतपूर्व सुधार लाया गया है। वर्तमान में जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों पर 21 घंटे 30 मिनट और गांवों में 18 घंटे आपूर्ति का रोस्टर निर्धारित है। उसी के अनुसार आपूर्ति भी की जा रही है।

Yogi Government: मुख्यमंत्री योगी(Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि प्रदेश के किसान बेहद मेहनती हैं। उन्होंने कोरोना काल के दौरान भी मेहनत में कोई कमी नहीं की। किसानों की मेहनत से आज देश और प्रदेश में अनाज का प्रचुर भण्डार मौजूद है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार भेंट