हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को बड़ा झटका लगा है। जेजेपी का दामन छोड़कर महावीर फोगाट और उनकी रेसलर बेटी बबीता फोगाट आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई।
बीएल संतोष अब तक रामलाल के सहयोगी के तौर पर न सिर्फ पार्टी में संयुक्त महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, बल्कि दक्षिण भारत के प्रभारी के तौर पर संबंधित राज्यों में बीजेपी के प्रसार की ज़िम्मेदारी भी उन पर रही।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 जून (बुधवार) से जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले के कार्यक्रम के अनुसार, शाह 30 जून को एक दिन के लिए कश्मीर घाटी जाने वाले थे।
स्वामी ने 31 मई को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि केंद्र सरकार को सार्वजनिक हित में किसी भी जमीन का अधिग्रहण करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय को आश्वस्त करें कि रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद में सभी पक्षों को मुआवजा दिया जाएगा और विवादित भूमि राम मंदिर निर्माण के लिए आवंटित किया जाए।
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद अपने पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुई ‘हिंसा’ के खिलाफ एक धरने में हिस्सा लेने के लिए नैहाटी जा रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोग उस समय ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जब बनर्जी का काफिला भाटपारा क्षेत्र से गुजर रहा था।
लोकसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से उनके घर पर मुलाकात की और जीत का आशीर्वाद लिया।
पंजाबी गायक दलेर मेहंदी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यालय में केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने मेहंदी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
भारतीय जनता पार्टी के साथ राजनीति की लंबी पारी खेलने वाले अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस से जुड़ने पर उनकी बेटी व बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह उनके पिता की व्यक्तिगत पसंद है और अगर 'आप कहीं खुश नहीं हैं तो आपको बदलाव करना ही चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब वह 'दबावमुक्त' होकर अच्छा काम कर पाएंगे।
पंजाब के आम आदमी पार्टी के नेता हरिंदर सिंह खालसा ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली में वित्त मंत्री अरूण जेटली की मौजूदगी में हरिंदर सिंह खालसा भाजपा में शामिल हुए।
समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्व नेता जया प्रदा मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में जया प्रदा ने पार्टी का दामन थामा।