Congress President Election

Mallikarjun Kharge: वहीं खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने पर निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके घर जाकर बधाई दी। सोनिया गांधी ने उनकी पत्नी राधाबाई खड़गे से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रही। बता दें कि 80 साल के खड़गे कांग्रेस के दलित नेता है। वो कर्नाटक से आते है और राज्य में उन्हें पोस्टर ब्वॉय भी कहा जाता है।

Who is Mallikarjun Kharge: राज्य सरकार में विधायक और मंत्री के बाद केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके खड़गे  की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्होंने 5 साल की उम्र में अपनी मां को जिंदा जलते हुए देखा। इतना ही नहीं खड़गे ने अपनी जिंगदी का कुछ वक्त जंगलों में भी रहकर गुजारा है। अब जब मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथ में पार्टी की कमान है तो उम्मीद जताई जा रही है कि ये दिग्गज नेता पार्टी की खंड़हर हो चुकी इमारत में फिर से जान भरेगा।

Congress President Election Result: वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद के कैंडिडेट थरूर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी है। उन्होंने पत्र खड़गे को बधाई देते हुए दो पन्नों की चिट्ठी जारी की है।  

Election of Congress President: सोमवार को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। पार्टी की ओर से बतौर प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर को उतारा गया। दोनों के बीच बेहद ही दिलचस्प मुकाबला हुआ है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुल 9500 से अधिक डेलिगेट ने वोट डाले। कुल 96 फीसद मतदान हुआ।

Congress President Election 2022 LIVE Updates: कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद शशि थरूर ने मीडिया से कहा कि,मैं 19 अक्टूबर को होने वाली वोटिंग की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। 19 अक्टूबर को नतीजा आएगा। मैदान में 80 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे के तौर पर पुरातनपंथी और नेहरू-गांधी खानदान के करीबी नेता हैं। उनके मुकाबले नई सोच वाले शशि थरूर हैं। कांग्रेस का इतिहास 137 साल का है। सबसे ज्यादा वक्त सत्ता पर भी कांग्रेस का ही कब्जा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इससे पहले चुनाव साल 2000 में हुआ था। उस वक्त सोनिया गांधी के सामने कद्दावर नेता जीतेंद्र प्रसाद थे। चुनाव में जीतेंद्र प्रसाद को 100 से भी कम वोट मिले थे। इस बार सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका ने एलान किया कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहली बार नेहरू-गांधी खानदान से कोई मैदान में नहीं होगा।

उधर, अब रिमोट कंट्रोल वाले सवाल को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देखिए बात जहां तक रिमोट कंट्रोल की है, तो मैं यहां एक बात कहना चाहूंगा कि अगर मुझे पार्टी हित के लिए कुछ फैसले लेने से पूर्व गांधी परिवार से इजाजत लेनी होगी, तो मुझे कोई हर्ज नहीं है, चूंकि उन्होंने पार्टी के लिए लंबा संघर्ष किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिल्ली समेत देश के सभी राज्यों में प्रदेश कांग्रेस दफ्तरों (पीसीसी) में सुबह 10 बजे से वोटिंग होगी। शाम 4 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। दिल्ली समेत 38 जगह वोट पड़ेंगे। वोटिंग की पूरी प्रक्रिया गुप्त होगी। इन चुनावों में देशभर से करीब 9000 वोटर हैं। इनमें से कितने थरूर और कितने खड़गे को वोट देते हैं ये देखना है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में महज 2 दिन का वक्त बचा है। 17 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। इससे पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के एक बयान से पार्टी में ताजा विवाद खड़ा हो गया है। अशोक गहलोत ने दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष पद पर जीत दिलाने के लिए बयान जारी किया था। इसी पर विवाद हो गया है।


Warning: Undefined variable $page_text in /data1/www/hindinewsroompostcom/wp-content/themes/newsroomcmsupdated/archive.php on line 30

Warning: Undefined variable $args in /data1/www/hindinewsroompostcom/wp-content/themes/newsroomcmsupdated/archive.php on line 31