Covid vaccination

Corona Vaccination: पीएम मोदी ने रविवार को ट्वीट कर लिखा, ''भारत ने फिर रचा इतिहास! वैक्सीन की 200 करोड़ खुराक का विशेष आंकड़ा पार करने पर सभी भारतीयों को बधाई। उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान को पैमाने और गति में अद्वितीय बनाने में योगदान दिया। इसने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत किया है।''

Covid-19 Cases: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 4 मौतें भी हुई हैं जिसके बाद मौतों का आंकड़ा  5,24,761 हो गया है। वहीं महाराष्ट्र में भी कोविड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। राज्य के ठाणे में बीते 24 घंटों में  543 नए कोविड के मामले दर्ज किए गए हैं।

Uttar Pradesh: स्कूल पहुंचे सीएम योगी ने बच्चों से पूछा कि स्कूल बन्द होने के दौरान वे किस प्रकार पढ़ाई करते थे। कक्षा 5 के बच्चों ने बताया कि वे ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों द्वारा मास्क का उपयोग किये जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्हें कोरोना से बचाव के सम्बन्ध में निरन्तर सावधानी बरतने को कहा।

Uttar Pradesh: राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को प्रारंभ किया गया। आज 1 मार्च, 2021 से कोविड टीकाकरण अभियान का विस्तार करते हुये अब इसे 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों तथा 45 से 59 वर्ष के आयु वर्ग में कोमॉरबिडिटी वाले व्यक्तियों के लिये भी संचालित किया जा रहा है।

Uttar Pradesh: अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 3,256 कोरोना (Corona) के एक्टिव मामलों में से 837 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने का प्रतिशत अब 98.01 हो गया है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 322 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त हर जनपद में एल-2 एवं एल-3 स्तर के अस्पतालों में मरीज अपना ईलाज करा रहे हैं।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना के बाद भारत के वैक्सीन मैन्युफैक्चरिंग क्षमता पर निशाना साधा है। ग्लोबल टाइम्स ने यह भी दावा किया है कि चीन में रहने वाले भारतीय चीनी वैक्सीन को तरजीह दे रहे हैं।

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कोविड वैक्सीनेशन अभियान के अन्तर्गत 28 व 29 जनवरी, 2021 को प्रदेश में संचालित किये जाने वाले टीकाकरण कार्य की सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा किये गये कोविड मैनेजमेन्ट के परिणामस्वरूप प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रित है।


Warning: Undefined variable $page_text in /data1/www/hindinewsroompostcom/wp-content/themes/newsroomcmsupdated/archive.php on line 30

Warning: Undefined variable $args in /data1/www/hindinewsroompostcom/wp-content/themes/newsroomcmsupdated/archive.php on line 31