दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी पार्टियों के तौर पर आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस मैदान में हैं वहीं इस बार आरजेडी, एलजेपी और शिअद ने भी कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान राजीव वाड्रा के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस बीच दिल्ली की सबसे ज्यादा उम्र की मतदाता कालीतारा मंडल का वोट डलवाने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारी सीआर पार्क स्थित उनके घर पहुंचे। कालीतारा मंडल की उम्र 111 साल है।
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं। आम आदमी से लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने मत...
गृह मंत्री अमित शाह जहां छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे, वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो रोड शो के अलावा दो विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह जाट और आर्य समाज के नेताओं के साथ बैठक करने के अलावा कोंडली, त्रिलोकपुरी, कृष्णा नगर और गांधीनगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कई ऐलान किए हैं। केजरीवाल ने गारंटी कार्ड के अलावा 28 वादे किए हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मंगलवार को चुनौती दी और कहा कि वह उस मुख्यमंत्री उम्मीदवार से बहस करने के लिए तैयार हैं।
देश की राजनीति बदलने की बात कर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने वाले अरविंद केजरीवाल के लिए इस बार सत्ता हासिल करना चुनाव प्रचार के कुछ दिनों तक आसान लग रहा था।
भाजपा चुनाव समिति, जिसमें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन सहित 15 वरिष्ठ नेता शामिल हैं, अपनी 'चुनावी रणनीति' के तहत केजरीवाल सरकार की शासन व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखने का चैलेंज दिया तो भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी के आठ सांसदों को स्कूलों के निरीक्षण के लिए भेज दिया। सांसदों ने स्कूलों का औचक जायजा लिया तो कई तरह की समस्याएं सामने आईं।