#DelhiElection

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा सदमे में है। अंदरखाने दिल्ली भाजपा में नेतृत्व के प्रति गहरा असंतोष पनप रहा है। छोटे बड़े कई भाजपा नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व को पत्र लिखकर पार्टी के कामकाज और विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर सवाल खड़ा कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।"

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान जारी है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के 672 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा। दिल्ली में लगभग 1.47 मतदाता हैं, जिनमें 2.08 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेंगे। मतगणना 11 फरवरी को होगी।