dumka incident

झारखंड के गढ़वा में अब दुमका जैसा कांड हुआ है। यहां दीपक सोनी नाम के युवक ने आरोप लगाया है कि दूसरे समुदाय के कसमुद्दीन ने उसपर पेट्रोल डालकर जला दिया। युवक को बुरी तरह झुलसी हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गढ़वा के नगर उंटारी थाने के प्रभारी राजेश कुमार के मुताबिक इस मामले की जांच चल रही है।

आजकल लड़कियों पर अत्याचार के मामले झारखंड में सामने आ रहे हैं। झारखंड के दुमका और पलामू दो घटनाएं हुईं। एक में एक लड़की को एकतरफा प्यार में अल्पसंख्यक समुदाय के शाहरुख ने जिंदा जलाकर मार दिया। दूसरी घटना में अरमान अंसारी पर आदिवासी लड़की से रेप कर उसे पेड़ से लटका देने का आरोप लगा। ताजा घटना राज्य के खूंटी जिले से सामने आई है।