Gorakhpur Temple

CM Yogi Gorakhpur: मुख्यमंत्री(Uttar Pradesh CM) गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मिट्टी एवं गाय के गोबर से बने दीए जला कर सभी को दीपावली(Deepawali) की शुभकामनाएं दी। सभी देव विग्रह एवं ब्रह्मलीन महंतों की समाधि स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

CM Yogi Diwali: गौरतलब है कि गोरखपुर मंदिर(Gorakhpur Temple) में सीएम योगी खुद पीठाधीश्वर और गोरक्षपीठ के महंत हैं। दिवाली के शुभ अवसर पर सीएम योगी(CM Yogi) ने ट्वीट करके कहा, असत्य पर सत्य, कदाचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व प्रकाशोत्सव दीपावली की सभी देशवासियों को अनन्त शुभकामनाएं।

Cm Yogi Gorakhpur: मंदिर(Temple) में अनुष्ठान शाम 4 बजे से ही शुरू हो गया था लेकिन सीएम योगी(CM Yogi) ने इस अनुष्ठान में शाम 6 बजे के करीब भाग लिया। इस अनुष्ठान का सिलसिला 8.30 बजे तक चला।