Idukki

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''इडुक्की में भूस्खलन के कारण जानमाल के नुकसान से आहत हूं। दु: ख की इस घड़ी में, मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जल्दी ठीक हों इसकी कामना करते हैं।एनडीआरएफ और प्रशासनिक अधिकारी काम कर रहे हैं, प्रभावितों को सहायता पहुंचाया जा रहा है।''

गुरुवार देर रात जिस जगह भूस्खलन हुआ वह मुनार के लोकप्रिय पर्यटन स्थल से लगभग 30 किमी दूर है। अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य के लिए केरल पुलिस की 200 सदस्यों वाली टीम मौके पर पहुंची थी। यह खबर लिखे जाने तक आठ शव बरामद हो चुके थे और 12 व्यक्तियों को बचाया जा चुका था।