Mainpuri

Dimple Yadav Oath: गौरतलब है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद सपा ने डिंपल यादव को तो भाजपा ने रघुराज शाक्या को चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन चुनाव में सपा की डिंपल यादव ने जीत हासिल की। डिंपल यादव को 618120 वोट मिले, वहीं भाजपा के शाक्य को 329659 मत मिले।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे तो आज आने ही हैं। इनके अलावा मैनपुरी लोकसभा सीट और 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे भी आज आने हैं। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें यूपी की रामपुर और खतौली भी हैं। इनके अलावा राजस्थान के सरदारशहर, बिहार की कुढ़नी, ओडिशा की पद्मपुर और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट पर भी उपचुनाव हुए थे।

Mainpuri By-Election: अखिलेश यादव पर जुबानी हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उन्हें अपने मित्रमंडली से फुर्सत मिले तब तो वो जनता के बीच आएं। वह केवल मैनपुरी की जनता की भावनाओं को बहकाने आते हैं।

Mainpuri By-Election: ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के देहांत के बाद यह लोकसभा सीट रिक्त हो गई थी। इसके साथ ही आज से ही उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। बता दें कि मैनपुरी यादव का गढ़ माना जाता है और कई सालों से इस सीट पर यादव परिवार का दबदबा रहा है।

चुनाव आयोग ने मैनपुरी और रामपुर के अलावा बिहार की कुरहनी, राजस्थान के सरदारशहर, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और ओडिशा के पदमपुर विधासभा सीटों पर भी इसी तारीख को उपचुनाव कराने का फैसला किया है। उपचुनाव के लिए 10 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी। 17 नवंबर तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे।

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके पिता और कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव को एक और झटका दिया है। मुलायम सिंह यादव के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में जिला प्रशासन ने सपा के दफ्तर को खाली करा लिया है। सपा का दफ्तर जिला पंचायत की ओर से आवंटित जमीन पर बनाया गया था।


Warning: Undefined variable $page_text in /data1/www/hindinewsroompostcom/wp-content/themes/newsroomcmsupdated/archive.php on line 30

Warning: Undefined variable $args in /data1/www/hindinewsroompostcom/wp-content/themes/newsroomcmsupdated/archive.php on line 31