UP Politics: उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ''उत्तर प्रदेश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं, पर्यटन मंत्री नहीं हैं। पर्यटन मंत्री कब दूसरे के साथ पर्यटन कर लेंगे। आपको पता ही नहीं हैं। पहले भी पर्यटन कर चुके है वो अगर आपको याद हो। इतना ही नहीं यह तक दावा कर दिया। कि मैनपुरी उपचुनाव में पर्यटन मंत्री ने ही समाजवादी पार्टी को जिताया है।
यूपी में बीते दिनों मुलायम सिंह यादव की लोकसभा सीट मैनपुरी में उपचुनाव हुआ। इसमें मुलायम की बड़ी बहू डिंपल यादव सपा उम्मीदवार के तौर पर विजयी रहीं। इस चुनाव से ठीक पहले अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह अचानक सारे मतभेद भुलाकर अपने भतीजे और बहू के साथ खड़े दिखाई दिए।
अखिलेश ने बाकायदा शिवपाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिए थे। ध्यान रहे कि चाचा भतीजे के बीच रिश्ते में खटास थी, लेकिन अब जब दोनों ने एक साथ मंच साझा किए दोनों खुद के रिश्तों के दुरूस्त होने के संकेत दे दिए हैं। संबोधन में शिवपाल ने संकेत दे दिए थे कि उनके अखिलेश के साथ बिल्कुल दुरूस्त हैं।
ओमप्रकाश राजभर ने इससे पहले आजमगढ़ सीट पर उप चुनाव हारने के बाद अखिलेश पर एसी कमरे में बैठे रहने और बाहर न निकलने का आरोप लगाया था। आजमगढ़ को सपा का गढ़ माना जाता था। वहां अखिलेश के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को बीजेपी के निरहुआ ने हराया था।