उधर, कांग्रेस ने इस मामले में मोदी सरकार को घेर रखा है। कांग्रेस के नेता जयराम रमेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद जितनी तेजी से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई, उतनी तेजी से आखिर वापस क्यों नहीं की जा रही है? इस मामले में अब संसद में हंगामा भी हो सकता है।
Priyanka Gandhi: प्रियंका ने अपने संबोधन में अपने परिवार देश के विकास की दिशा में किए गए योगदान का जिक्र किया। प्रियंका ने आगे कहा कि क्या हमें शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवारवालों ने देश के लिए लड़ाई लड़ी? देश के विकास के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया।