Moradabad

Political Crisis in SP : रामपुर से जामा मस्जिद के इमाम मोहिबुल्लाह नदवी और मुरादाबाद से रुचि वोरा को सपा ने अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया।

CM Yogi in Moradabad : सीएम ने मुरादाबाद और मीरजापुर में राज्य विश्वविद्यालयों का शिलान्यास किया। मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर के नाम पर ₹167 करोड़ की लागत से विश्वविद्यालय बनेगा। मीरजापुर में ₹155 करोड़ की लागत से मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। सीएम ने मुरादाबाद को ₹513.35 करोड़ की 112 परियोजनाओं की सौगात भी दी।

महिला के मुताबिक सास ने कहा कि यहां रहना है, तो सबको खुश रखना होगा। प्रीमेच्योर बर्थ की वजह से महिला के बच्चे की भी मौत हो गई थी। महिला ने पुलिस से कहा है कि इस साल 30 अगस्त को आरोपियों ने उसे पीटकर ससुराल से निकाल दिया। गंभीर चोटें लगीं।

UP Nikay Chunav: सोमवार को मुरादाबाद के रामलीला ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के समर्थन में अपील की। उन्होंने कहा कि विपक्षी जो 60 साल में नहीं कर पाए। मोदी सरकार ने उसे 9 साल में पूरा करके दिखाया है। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन का सिलसिला जारी है।

Uttar Pradesh: सपा सांसद हसन ने भागवत के जनसंख्या नियंत्रण नीति वाले बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि, मुझे एक बात समझ में नहीं आती है कि जनसंख्या को अभिशाप क्यों समझा जाता है। 135 करोड़ की ब्रैन है काम करने वाले। इतने हाथ हैं, लेबर हैं, साइंटिस्ट हैं, डॉक्टर, इंजीनियर्स हैं। ये 135 करोड़ की वजह से है। हमारी Economy बैलेंस में है।

UP: प्रदेश में हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतें हैं। कोरोना जैसी महामारी ने, जिसने दुनिया को पस्त कर दिया, उस दौरान भी हमें मौतों को न्यूनतम रखने में सफलता मिली, लेकिन सड़क दुर्घटना के पीछे क्या कारण हैं, इसे हमने ढूंढने और उसके तह में जाने की आवश्यकता है।

Moradabad: कुछ तस्वीर मुरादाबाद जनपद के मुंडा पांडे क्षेत्र में स्थित रसूलपुर नगली प्राथमिक विद्यायल से भी आई है, जहां स्कूल की नन्हीं-नन्हीं बेटियां भारत के झंडे का निर्माण अपने हाथों से करने में लगी हैं।

Moradabad: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कटघर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है। इतना ही नहीं मुस्लिम समुदायों के लोगों कांवड़ियों पर फूल की बारिश करते हुए भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे भी लगाए। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीर भी हक्के-बक्के रह जाते है।

Moradabad: मुस्लिम महिलाओं ने सड़क पर चारपाई लगाकर कांवड़ियों को आगे नहीं जाने दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। महिलाओं का आरोप है कि कांवड़िए तय रूट से नहीं गए। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से मामले को समझा-बूझाकर शांत करवाया।

पैगंबर पर कथित तौर पर विवादित बयान देने के मामले में उनका समर्थन करने पर मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में एक युवक को जान से मारने की धमकी दी गई। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार में से एक नाबालिग बताया जा रहा है।