Mrs World 2022

Mrs. World 2022: जम्मू कश्मीर की निवासी सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs. World 2022) का खिताब अपने नाम कर भारत का 21 साल का लंबा इंतजार खत्म करवा दिया है। 21 सालों के लंबे इंतजार के बाद अब एक बार फिर भारत के पास ये खिताब आ गया है। अमेरिका में आयोजित इस इवेंट में 63 देशों के कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ सरगम कौशल ने इसे अपने नाम किया है।

सरगम द्वारा अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किए जाने से हिंदुस्तान की गलियों में खुशी का सैलाब उमड़ रहा है, जिमसें हर कोई गोता लगाते हुए नजर आ रहा है और कश्मीर का हाल तो साहब आप पूछिए ही मत। वहां के लोगों की खुशी का ठिकाना ही नहीं।