National Register of Citizens

केंद्रीय गृह मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि जन्म, मृत्यु और प्रवास के कारण होने वाले बदलाव को एनपीआर में शामिल करने की जरूरत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने असम के अलावा पूरे देश में एनपीआर डेटा को अप्रैल से सितंबर 2020 तक 2021 की जनगणना के आधार पर अपडेट करने का फैसला किया है।

30 जुलाई 2018 को एनआरसी की लिस्ट जारी हुई थी। तब 40 लाख से ज्यादा लोगों को बाहर रखने पर विवाद हुआ था। एनआरसी के उस मसौदे में 3.29 करोड़ लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें 2.90 करोड़ लोगों के नाम थे। फिर अगस्त 2019 में नई एनआरसी लिस्ट जारी हुई। जिसमें 3.3 करोड़ लोगों में से 19 करोड़ लोग बाहर थे।

साल 2020 के पहले संसद सत्र की शुरुआत के साथ ही संसद तालियों से गूंज उठी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण में नागरिकता कानून के बारे में जैसे ही चर्चा की, सांसद करीब दो मिनट तक मेज थपथपाते रहे।

इसी तरह दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में लोगों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा लहराया। हज़ारों की संख्या में लोग ध्वजारोहण के लिए एकत्रित हुए। ध्वजारोहण के लिए एक अलग से मंच बनाया गया था। शाहीन बाग में हज़ारों लोगो ने एक साथ मिलकर राष्ट्रगान गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ लखनऊ में घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मशहूर उर्दू शायर मुनव्वर राणा की बेटियों और कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की 14 वर्षीय बेटी टीना यादव को कुछ दिन पहले यहां एक सीएए विरोधी रैली में भाग लेते देखा गया। टीना रविवार को घंटा घर पहुंचीं, जहां सैकड़ों महिलाएं नागरिकता कानून के विरोध में बैठी थीं और उन्होंने महिलाओं से बात की।

दिल्ली पुलिस ने एक अनोखी पाठशाला का आयोजन किया। इस पाठशाला में दिल्ली में CAA को लेकर हुए बलवे के आरोपियों को इसके मायने समझाए गए। दिल्ली दंगो की जांच कर रही दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की SIT ने कोर्ट के आदेशानुसार CAA व NRC को लेकर यह अनोखी पाठशाला लगाई।

Latest