new car launches

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारतीय बाजार में Honda Shine का नया BS6 वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। वहीं अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो Honda Shine BS6 मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 67,857 रुपये है।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना अपडेटेड Honda Dio लॉन्च किया है। जो BS6 मानकों के अनुरूप है। अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो नए Honda Dio की कंपनी ने कीमत 59,990 रुपये रखी है।

भारत में जापान की जानी मानी कार निर्माता Lexus ने अपनी नई कार Lexus LC500h लॉन्च की है। बता दें, अबतक ये कार 68 देशों में उपलब्ध थी। लेकिन अब ये कार भारत में भी आ गई है। बताया जा रहा है कि Lexus LC500h की डिलिवरी मार्च में शुरू होगी।

भारतीय बाजार में Land Rover ने अपनी नई Range Rover Evoque को लॉन्च किया है। बता दें, ये यह एक कॅामपैक्ट SUV है और Range Rover Evoque के आने के बाद ही दुनिया में लग्जरी SUV कार का चलन बढ़ा था।