Odisha govt

Odisha: अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि, "ओडिशा में स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। वहीं दूसरी ओर ओडिशा सरकार के मंत्री इस समस्या के पीछे उलजलूल कारण बता समस्या से पल्ला झाड़ रहे हैं। ओडिशा में स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों में बड़ी संख्या अनुसूचित जनजाति वर्ग से आती है, विद्यार्थी स्कूल न छोड़ें इसलिए ओडिशा सरकार को हर संभव प्रयास करने होंगे। अभाविप मांग करती है कि सरकार इस समस्या के सही कारणों का पता लगाए तथा समस्या का शीघ्र निदान करे।"

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में चक्रवात अम्फान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य में चक्रवात अम्फान की​ स्थिति को लेकर बैठक की।