Pauri Garhwal

वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘बहुत दुखःद घटना है। लगभग 45 लोग बस में सवार थे। बस गहरी खाई में गिर गई है। वहां के अधिकारियों से मैंने बात की है।

19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई है। वो 18 सितंबर से लापता थी। पुलिस को अभी तक उनका शव तक नहीं मिला है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर अंकिता की तलाश के लिए कैंपेन भी शुरू किया गया था। लेकिन, अभी तक इस संदर्भ में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बीते दिनों में अंकिता के माता पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। जिसके बाद उसकी हत्या के मामला सामने आया है।

Uttarakhand: पुलिस की गुमशुदगी की जानकारी लगते हुए अंकिता की माता-पिता रिजॉर्ट के कर्मचारियों से पूछताछ करने पहुंचे। पूछताछ के दौरान रिजॉर्ट के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध लगी। जिसके बाद अंकिता के माता-पिता ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।