Pongal

Makar Sankranti 2021: देशभर में गुरुवार को मकर संक्रांति और पोंगल का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah), रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) समेत दिग्गजों ने ट्विटर के जरिए देशवासियों को बधाई दी।

सूर्य का उत्तरायण होने के साथ जहां उत्तर भारत में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व मनाया जाता है। उत्तर भारत के ही कई इलाकों में जैसे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी (Lohri) का त्यौहार मनाया जाता है। वहीं दक्षिण भारत में इसे पोंगल (Pongal) के रूप में मनाए जाने की प्रथा है। सूर्य का उत्तरायण होने के साथ जहां उत्तर भारत में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व मनाया जाता है। उत्तर भारत के ही कई इलाकों में जैसे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी (Lohri) का त्यौहार मनाया जाता है। वहीं दक्षिण भारत में इसे पोंगल (Pongal) के रूप में मनाए जाने की प्रथा है।