ramlala

Samajwadi Party On Lord Ram: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी न्योता भेजा गया था। पहले उन्होंने कहा कि न्योता भेजने का पता नहीं है और न्योता भेजने वाले को वो नहीं जानते हैं। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा का न्योता भेजने वाले वीएचपी अध्यक्ष आलोक कुमार ने एक्स हैंडल पर स्पीड पोस्ट की रसीद सार्वजनिक की थी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि न्योता मिला है। उन्होंने बाद में जाने की बात कही थी।

Ram Temple: मीडिया की खबरों के मुताबिक राम मंदिर में भक्तों के निर्बाध और आसानी से पहुंचने के लिए अयोध्या के जिला प्रशासन ने नई व्यवस्था की है। अब बड़े पर्वों जैसे रामनवमी पर अगर 5 लाख भक्त भी भगवान रामलला के दर्शन करने आएंगे, तो उनको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

Ramayan Back On TV: डीडी नेशनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की कि रामानंद सागर की 'रामायण' टेलीविजन पर वापस आएगी। ट्वीट में एक छोटी क्लिप शेयर करते हुए लिखा गया है, 'एक बार फिर धार्मिकता, प्रेम और दान की अलौकिक पौराणिक कहानी... जल्द ही आ रहा है, पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण', इसे जल्द ही डीडी नेशनल पर देखें।'

Ram Temple: 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन यानी 23 जनवरी को करीब 5 लाख भक्तों ने भगवान राम के दर्शन किए थे। इसके बाद 24 और 25 जनवरी को भी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी थी।

Ram Temple Darshan: रामनगरी के भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं। इसके साथ ही उनके दर्शन के लिए लगातार भक्तों का रेला राम मंदिर पहुंच रहा है। राम मंदिर में बीते कल भक्तों का ऐसा रेला उमड़ा था कि तमाम व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई थीं। बाद में अफसरों ने नई व्यवस्था के तहत दर्शन कराए।

राम मंदिर के पहले तल और दूसरे तल पर राम दरबार और अन्य मूर्तियों के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे। भूतल पर भीतर की तरफ संगमरमर से करीब 6000 मूर्तियां बनवाई जा रही हैं। नामचीन कारीगर इन मूर्तियों को संगमरमर के खंभों पर उकेर रहे हैं। भूतल पर मुख्य दरवाजा सोने से बनाए जाने का फैसला हो चुका है।

Shriram Mandir: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने काशी के दिग्गज विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ से तीन मुहूर्त मांगे थे। 15 जनवरी से 25 जनवरी 2024 के भीतर यह मुहूर्त निकालने को कहा गया था। गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने 22 जनवरी 2024 का मुहूर्त निकाला है।

राम मंदिर का काम भी तेजी से चल रहा है। गर्भगृह और नाट्य मंदिर का काम करीब 75 फीसदी पूरा हो चुका है। राम मंदिर का पहला तल इस साल दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। जिसके बाद रामलला की प्रतिष्ठा कर भक्तों को दर्शन का मौका दिया जाना है। मंदिर के बाकी तल बाद में बनते रहेंगे।

इस दौरान फडणवीस और शिंदे कारसेवकों से भी मुखातिब हुए। बता दें कि शिंदे सरयू तट पर बने अस्थायी हैलीपेट पर उतरे, जहां शिवसैनिकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शिंदे ने महंत रामचंद्र दास परमहंस की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके मौके पर एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे भी उनके साथ मौजूद थे।

अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर तेजी से तैयार हो रहा है। इसके भूतल का काम 70 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बीते दिनों बताया था कि मंदिर के भूतल का काम दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। भगवान रामलला की प्रतिष्ठा जनवरी 2024 में की जाएगी।