Ramlila maidan

Arvind Kejriwal Arrest: प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने भी बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "क्या यह लोकतंत्र है? आप निर्वाचित मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार कर रहे हैं, भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के खाते जब्त कर रहे हैं। हमारे नेता राहुल गांधी ने लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई शुरू की है। कांग्रेस इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी।"

AAP Rally Live: रामलीला मैदान और उसके आसपास दिल्ली पुलिस ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ ही लगभग 12 कंपनियों के पैरामिलिट्री बलों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। रैली के प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर्स लगाए जाएंगे और प्रवेश करने वालों की तलाशी भी ली जाएगी। मैदान में उपस्थित अधिकारियों की मौजूदगी भी होगी। 

किसान संगठनों ने पहले एलान किया था कि दिल्ली में वो संसद भवन तक मार्च करेंगे। हालांकि, शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद इस मार्च के बारे में कुछ नहीं कहा गया। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक किसान संगठनों को किसी भी सूरत में संसद तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा। संसद की अभी बैठक चल रही है।

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव जीतते ही मोदी विरोधी खेमे को बड़ा झटका दिया है। केजरीवाल ने अपने शपथग्रहण में किसी भी मोदी विरोधी नेता को नही बुलाया है।

अरविंद केजरीवाल की नई सरकार में सारे मंत्री रिपीट किए जाएंगे। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि मंत्रिमंडल में बदलाव भी हो सकता है पर अरविंद केजरीवाल का मानना है कि इसी सरकार के काम पर हम दोबारा जीत कर आए हैं।