Rowdy Rathore 2: साल 2012 में आई फिल्म ‘राउडी राठौर’ किसको नहीं याद होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में फैंस ने खिलाड़ी कुमार को काफी पसंद किया था। अक्की इस फिल्म में डबल रोल में दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने थिएटर में कमाल किया था और अब फैंस इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब खबरों की माने तो फिल्म के मेकर्स अक्षय कुमार को रिप्लेस करने का मन बना रहे है।