भारत ने इससे पहले भी पाकिस्तान में आतंकवाद को पनाह देने के मामले में कई बार घेरा है। यूएनएससी में पिछले साल भारत जब अध्यक्ष रहा, तो उसने पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों पर अपनी चिंता दूसरे देशों से साझा की थी। पाकिस्तान लगातार भारत के जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां करवाता है।
Pakistan : रुचिरा कंबोज की यह तीखी प्रतिक्रिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा परिषद में इस महीने के अध्यक्ष मोजाम्बिक के नेतृत्व में हुई चर्चा के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा जम्मू-कश्मीर का उल्लेख किए जाने के बाद सामने आई है।
India Pak In UN :पाकिस्तान के विदेश मंत्री जरदारी द्वारा अपनी टिप्पणी में जम्मू-कश्मीर का उल्लेख करने के बाद कंबोज की तीखी प्रतिक्रिया आई। गौरतलब है कि भारत पहले भी पाकिस्तान को बता चुका है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा इलाका भारत का हिस्सा था, है और रहेगा।
Ruchira Kamboj : UNSC में अस्थाई के सदस्य के तौर पर भारत की अध्यक्षता के पहले ही दिन रुचिरा कंबोज ने साफ शब्दों में कहा, 'परिषद की सदस्यता के बीते दो सालों में हम यह भरोसे के साथ कह सकते हैं कि सभी जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाय है। सुरक्षा परिषद में सभी आवाजों के बीच एक सेतु बनने का काम किया है।
India Slams Pakistan: दरअसल संयुक्त राष्ट्र की महासभा में पाकिस्तानी राजनयिक मुनीर अकरम ने रूस-यूक्रेन मुद्दे के बीच कश्मीर की बात करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में भी रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी ही परिस्थितियां हैं।
भारत ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद UNSC में चीन को इशारों इशारों में आतंकवाद और उसकी विस्तारवादी नीति पर आईना दिखाया। सुरक्षा परिषद में भारत की दूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि दुनिया में सुरक्षा तभी संभव है, जब सभी देश आतंकवाद जैसे खतरों के खिलाफ एकजुट हों।