Sharad Yadav Dies

Sharad Yadav Passed Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन हो गया है। शरद यादव 75 वर्ष के थे। बीते रात गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन की जानकारी उनकी बेटी सुभाषिनी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के माध्यम से दी।

Sharad Yadav Passed Away: शरद यादव के दामाद राज कमल राव ने ये जानकारी दी कि कार्डियक अरेस्ट होने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। वो किडनी की भी समस्या का सामना कर रहे थे और डायलिसिस पर थे। वहीं, अब निधन के बाद शरद यादव का पार्थिव शरीर पैतृक गांव गांव ले जाया जाएगा। यहीं मध्य प्रदेश में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Sharad Yadav Passes Away: शरद यादव भारत के पहले ऐसे राजनेता थे जो 3 राज्यों से लोकसभा के लिए चुने गए। शरद यादव एनडीए के संयोजक भी रहे है। राजनीतिक गठजोड़ के माहिर खिलाड़ी शरद यादव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुरू माना जाता है। जेपी आंदोलन का उनका मुख्य स्तंभ भी माना जाता है।

Latest