Tokyo Olympics

CWG 2022: मैच की शुरुआत में इंग्लैंड की टीम ने दो गोल कर भारत की परेशानियों में इजाफा कर दिया। इसके कुछ देर बाद इंग्लैंड की तरफ से एक और गोल लगाकर मैच जीतने में दावेदारी को और ज्यादा मजबूत किया।

Haryana: पहलवान रवि कुमार, हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार और सुमित, और पैरा खिलाड़ी सुमित अंतिल, मनीष नरवाल, सिंहराज अधाना, योगेश कथूरिया, हरविंदर सिंह को भी पुरस्कार के लिए चुना गया है।

पेस ने भारतीय चैम्बर आफ कॉमर्स द्वारा आयोजित वेबिनार सत्र के दौरान कहा, " मैं वास्तव में ओलंपिक को लेकर चिंतित हूं क्योंकि यह मेरे इतिहास और मेरी विरासत के लिए प्रासंगिक है। मैं टोक्यो ओलंपिक के साथ अंतिम सीजन दौरे पर था।"

सीएनएन ने आबे के हवाले से लिखा है, "हम लगातार कहते आ रहे हैं कि ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों का आयोजन तभी होना चाहिए जब सभी इसमें सुरक्षित होकर भाग ले सकें। अगर कोरोनावायरस नहीं जाता है तो इस तरह से खेल आयोजित कराना नामुमकिन होगा।"

कोरोनावायरस के कारण स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक गेम्स की वजह से IOC को बड़ा नुकसान होने वाला है।

टोक्यो ओलम्पिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने शनिवार को कहा है कि स्थगित किए गए ओलम्पिक खेलों की नई तारीखों का ऐलान अगले सप्ताह किया जा सकता है

कोरोनावायरस के चलते मची उथल-पुथल के बीच अंतत: जापान सरकार और अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने टोक्यो ओलम्पिक-2020 को स्थगित करने का फैसला ले लिया है। अब ये खेल अगले साल होंगे। शीर्ष नेतृत्व द्वारा उठाए गए इस ऐतिहासिक कदम का कई भारतीय खिलाड़ियों ने स्वागत किया है और इसे वक्त की जरूरत बताया है

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कोरोनावायरस को देखते हुए टोक्यो ओलम्पिक-2020 स्थगित करने के अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के फैसले का स्वागत किया है। आईओसी और टोक्यो ओलम्पिक-2020 की आयोजन समिति ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे खेलों को 2020 के बाद, 2021 ग्रीष्मकाल में पुनर्निर्धारित करने को तैयार हो गए हैं

आबे ने कहा, "इस स्थिति में खेलों का आयोजन करना मुश्किल है। हमने खिलाड़ियों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए खेलों को स्थगित करने का फैसला लिया है।"

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने टीम के कोच सैंटीयागो नीव की अपील को मानते हुए टीम को समय से पहले इटली से जोर्डन भेजने के इन्तजाम कर दिए हैं।