Uttar Pradesh: सीएम योगी ने कहा कि मनुष्य ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है इसलिए उसके मन में अपनी मातृभूमि के मन में आदर का भाव रहता है। हर व्यक्ति का अपनी मातृभूमि के प्रति लगाव होता है। आवश्यकता है उसे जोड़ने की है। उसके मन में विश्वास पैदा करने की है। पहले लोगों को पता था कि प्रदेश सरकार के बजट में बंदरबांट हो रहा है। हम पैसा भेजेंगे तो उसमें भी बंदरबांट हो जाएगा।