Vinesh phogat

Sakshi Malik: उनकी असहमति में शामिल होते हुए, बजरंग पुनिया ने भी उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष के रूप में करण भूषण शरण सिंह की नियुक्ति पर आपत्ति व्यक्त की है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर लगाया गया निलंबन हटा दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप संजय सिंह को कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष की भूमिका निभानी होगी।

IOA forms ad hoc committee to oversee matters of suspended WFI: संजय सिंह को कुश्ती संघ का नए अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहलवानों ने अपना आक्रोश जताया था। इतना ही नहीं भारतीय महिला रेसलर साक्षी मलिक ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था।  

Who is Sakshi Malik: संजय सिंह को डब्लएफआई की कमान मिलने के बाद बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगानी वाली साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें साक्षी मलिक ने दो टूक कह दिया कि वो संजय सिंह फेडरेशन की कमान सौंपे जाने से नाराज हैं, लिहाजा अब वो कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान करती हैं।

नई दिल्ली। संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ की कमान मिलने के बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से...

Delhi HC: कई जूनियर पहलवान, अपने माता-पिता और कोचों के साथ, गुरुवार को दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के मुख्यालय में एकत्र हुए, और निष्पक्ष सुनवाई और बजरंग पुनिया और विनेश फोगट को दी गई छूट पर पुनर्विचार की मांग की। उन्होंने आईओए से निष्पक्ष ट्रायल आयोजित करने का आग्रह किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सबसे योग्य उम्मीदवारों को एशियाई खेलों में प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिले।

Asian Games: हम कोई लाभ नहीं चाहते हैं, लेकिन कम से कम परीक्षण होने दें। अन्यथा, हम अदालतों का दरवाजा खटखटाने और न्याय मांगने के लिए तैयार हैं। हम इस खेल को 15 साल समर्पित कर रहे हैं। अगर बजरंग पुनिया एशियाई खेलों में भाग लेने से इनकार करते हैं, तो किसी और को इस आयोजन में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाना चाहिए।"

पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया का आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने सैकड़ों महिला पहलवानों का यौन शोषण किया। 7 पहलवानों ने दिल्ली पुलिस को यौन शोषण के सबूत भी दिए हैं। हालांकि, बृजभूषण पर आरोप लगाने वाली एक नाबालिग पहलवान अपनी बात से मुकर चुकी है।

बीते दिनों पहलवान योगेश्वर दत्त ने इस संदर्भ  में वीडियो जारी कर कुछ पहलवानों को प्रैक्टिस मिली छूट पर आपत्ति जताई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि किसने क्राइटेरिया बनाया है कि धरने पर बैठे छह पहलवान सीधे फाइनल ट्रायल में हिस्सा लेंगे।

पहलवानों ने पहले कहा था कि बृजभूषण शरण सिंह पर अगर कार्रवाई न हुई, तो वे एशियाई खेलों में नहीं जाएंगे। पहलवानों का कहना था कि आंदोलन की वजह से उनकी प्रैक्टिस नहीं हो पा रही है। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ आंदोलनकारी पहलवानों की लंबी बैठक हुई थी।

Wrestlers Protest: पहलवानों ने एक बात स्पष्ट कर दिया है कि वो किसी के भी आगे झुकने वाले नहीं हैं। साक्षी मलिक ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि हम पर समझौता करने का भारी दबाव है। यहां तक कुछ ताकतें शिकायतकर्ता को भी दबाने की कोशिश कर रही है।