तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दुती अब अपने समलैंगिक पार्टनर संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग एथलीट को बधाई दे रहे हैं। दुती चंद पहली भारतीय महिला एथलीट हैं। जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर खुद के समलैंगिक पार्टनर संग रिलेशनशिप में होने की बात ना महज स्वीकारी, बल्कि शादी भी रचाई।