World Environment Day 2020

विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना है। प्रकृति हमारे जीवन का जरूरी हिस्सा है, बिना प्रकृति के मानव जीवन संभव नहीं है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि हम यह समझें कि हमारे लिए पेड़-पौधे, जंगल, नदियां, झीलें, जमीन, पहाड़ कितने जरूरी हैं।