कोरोना के खिलाफ ‘आरोग्य सेतु’ एप मददगार

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सरकार द्वारा बनाया गया ‘आरोग्य सेतु’ नामक मोबाइल एप मददगार हो सकता है, और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने खासतौर से छात्रों से यह एक डाउनलोड करने का आग्रह किया है।

Avatar Written by: April 11, 2020 3:25 pm
arogya setu app

नई दिल्ली। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सरकार द्वारा बनाया गया ‘आरोग्य सेतु’ नामक मोबाइल एप मददगार हो सकता है, और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने खासतौर से छात्रों से यह एक डाउनलोड करने का आग्रह किया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक सप्ताह पहले यह एप लांच किया था।

arogya setu app

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देश के प्रत्येक छात्र से इस एप को डाउनलोड करने का शुक्रवार को आग्रह किया। निशंक ने कहा, आरोग्य सेतु को हर हाल में अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना है। स्वास्थ्य विभाग ने जो महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, उनका हमें निश्चित रूप से पालन करना है। एमएचआरडी के मुताबिक, कोविड-19 का ²ढ़ता से मुकाबला करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप डिजिटल इंडिया से जुड़ा है।

ramesh pokhriyal

मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, भारत के लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से सार्वजनिक-निजी साझेदारी से इसे विकसित किया गया है। यह लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण के जोखिम का आकलन करने में सक्षम करेगा। यह अत्याधुनिक ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी, तकनीक, गणित के सवालों को हल करने के नियमों की प्रणाली और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हुए, दूसरों के साथ उनकी बातचीत के आधार पर इसकी गणना करेगा।


आरोग्य सेतु एप के लॉन्च होने के कुछ ही दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों ने इसे डाउनलोड किया है। सरकार का यह एप लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद करता है। एंड्रॉयड और आईफोन दोनों तरह के स्मार्टफोन पर इसे डाउनलोड किया जा सकता है। यह खास एप आसपास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों के बारे में पता लगाने में भी मदद करेगा।


आसान और उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रक्रिया के माध्यम से स्मार्टफोन में स्थापित होने के बाद, एप आरोग्यसेतु के साथ स्थापित अन्य उपकरणों का पता लगाएगा जो उस फोन के दायरे में आते हैं। यदि इनमें से किसी भी संपर्क का परीक्षण पॉजिटिव आता है। तो एप्लिकेशन तब परिष्कृत मापदंडों के आधार पर संक्रमण के जोखिम की गणना कर सकता है 11 भाषाओं में उपलब्ध, एप अखिल भारतीय स्तर पर पहले दिन से उपयोग के लिए तैयार किया गया है। इसकी बनावट ऐसी है जो अधिक काम का भार भी ले सकती है।