newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

गूगल ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बनाया डूडल, कोरोना से लड़ रहे योद्धाओं का किया शुक्रिया

पूरी दुनिया इस समय कोरोनावायरस जैसी महामारी से जूझ रही है। वहीं सवास्थकर्मी मदद के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। जिनमें डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ शामिल है।

नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस समय कोरोनावायरस जैसी महामारी से जूझ रही है। वहीं सवास्थकर्मी मदद के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। जिनमें डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ शामिल है। इनके लिए गूगल ने बेहद ही खास अंदाज में डूडल बनाकर इन्हें धन्यवाद किया है।

गूगल हमेशा समाज के प्रति योगदान देने वाले लोगों के लिए डूडल तैयार करता है और आज भी ऐसा ही किया है। लेकिन इस बार ये डूडल किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि कोरोनावायरस से लोगों के बचाने में जुटे डॉक्टर्स, नर्स और मेडिकल स्टाफ के लिए बनाया गया है। जिसमें इन सभी को महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद कहा है।

Jammu Kashmir Corona icon

डूडल पर क्लिक करते ही आपको कोरोवायरस से जुड़ी हुई खबरें और मुख्य जानकारियां प्राप्त होंगी। साथ ही मेडिकल स्टाफ भी लोगों से घर रहने का आग्रह कर रहा है। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें डॉक्टर्स द्वारा लोगों को कोरोनावायरस से बचाव के कुछ टिप्स दिए गए हैं।