newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

oneplus Smartwatch: वनप्लस 23 मार्च को लॉन्च कर सकता है स्मार्टवॉच

oneplus Smartwatch: वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने भी साल की शुरुआत तक स्मार्टवॉच के रिलीज होने की पुष्टि कर दी है।

नई दिल्ली। वनप्लस को लेकर बताया जा रहा है कि 23 मार्च को कंपनी के द्वारा वनप्लस 9 सीरीज के स्मार्टफोन के अलावा स्मार्टवॉच की दुनिया में भी पर्दापण किया जा सकता है। वनप्लस ने ट्विटर पर एक शॉर्ट वीडियो क्लिप को साझा किया, जिसमें इसके स्मार्टवॉच को लेकर लोगों के पूछे गए सवाल भी शामिल हैं।

One plus Smartwatch

इस ट्वीट के कैप्शन में लिखा गया, “आपने जो मांगा, वह हाजिर है।” यह स्मार्टवॉच के जल्द आने की पुष्टि करता है।

जीएसएमएरिना के मुताबिक, अपने आधिकारिक फोरम पर किए गए एक पोस्ट में वनप्लस ने कहा है कि वनप्लस परिवार का अगला सदस्य स्वास्थ से जुड़ा होगा, वक्त का पाबंद होगा और आपकी सेहत की भी देखभाल करेगा।

One plus

डिजाइन की बात करें, तो घड़ी में राउंड डायल को ब्रेसलेट स्ट्रैप के साथ पेयर किया गया है। दाहिनी ओर दो बटन हैं, जो शायद यूआई नेविगेशन के लिए है।

One plus Smartwatch

वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने भी साल की शुरुआत तक स्मार्टवॉच के रिलीज होने की पुष्टि कर दी है।