MWC 2020 में नहीं बल्कि इस दिन लॉन्च होगा Oppo Find X2

Oppo Find X2 को MWC 2020 से पहले ही लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। दरअसल Oppo एक शो होस्ट कर रहा है। इसके मुताबिक, Oppo Find X2 को 22 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

Avatar Written by: February 7, 2020 11:27 am

नई दिल्ली।  Oppo Find X2 को MWC 2020 से पहले ही लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। दरअसल Oppo एक शो होस्ट कर रहा है। इसके मुताबिक, Oppo Find X2 को 22 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन 2K डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 65W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंद सपोर्ट समेत कई फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।

oppo-find-x2

Oppo Find X2 के संभावित फीचर्स

इसमें 6.5 इंच का QHD+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। फोन में 65W Super VOOC फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई अब तक की सबसे तेज वायर्ड चार्जिंग है। इसे Oppo Reno Ace में भी उपलब्ध कराया गया था। फोन में एक स्लाइडिंग मैकेनिज्म दिया गया होगा। इस फोन में एंड्रॉइड 10 पर आधारित ColorOS 7 OS दिया जा सकता है। OPPO Find X2 को कुछ समय पहले CPH2023 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।

oppo-find-x2

इतना ही नहीं Oppo Find X2 में भी 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन सीरीज को भी प्रीमियम सेग्मेंट में पेश किया जा सकता है।