नई दिल्ली। एक बार फिर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने अपना लोगो बदल दिया है। कंपनी ने साल 2018 में लॉन्च होने के बाद से अभी तक लोगो में कई बार बदलाव किया है।
नए लोगाो को लेकर कंपनी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर घोषणा की है। जानकारी के लिए बता दे कि साल 2018 से लेकर अभी तक तीसरी बार रियलमी का लोगो बदला गया है और इस बार का लोगो बेहद ही खास व आकर्षक है।
Big things call for a fun twist!
How do you like our new logo?
Something exciting is on its way.Stay tuned? pic.twitter.com/Icrhy9h8S1
— realme (@realmemobiles) August 10, 2020
कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नए लोगो की घोषणा करते हुए इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपडेट भी कर दिया है। नए लोगो की जानकारी देते हुए कंपनी ने अपने यूजर्स से यह भी पूछा है कि ‘आपको नया लोगो कैसा लगा?’