newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रिलायंस जियो ने लॉन्च किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप, एक साथ 100 लोग हो सकते हैं शामिल

रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए अपना ऐप लॉन्च किया है। इस नए ऐप का नाम JioMeet है। यह ऐप गूगल प्ले और आईफोन के प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। कहा जा रहा है ये ऐप Zoom को बड़ी टक्कर देगा।

मुंबई। रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए अपना ऐप लॉन्च किया है। इस नए ऐप का नाम JioMeet है। यह ऐप गूगल प्ले और आईफोन के प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। कहा जा रहा है ये ऐप Zoom को बड़ी टक्कर देगा।

JioMeet की खासियत

इस वीडियो कॉल ऐप की खासियत है कि इसकी क्वालिटी HD होगी और एक साथ 100 लोग वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल कर सकते हैं। ये ऐप अगले एक महीने तक यूजर्स के फोन में बीटा वर्जन पर चलेगा। आज इसे एंड्रॉयड और एपल दोनों के लिए लॉन्च किया गया है। इसमें कॉल शुरू करने के लिए किसी कोड या इनवाइट्स की जरूरत नहीं है। जो लोग डेस्कटॉप से इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं उन्हें JioMeet के इनवाइट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके लिए उन्हें ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

JioMeet के अन्य फीचर्स

JioMeet में कुछ दूसरे फीचर भी हैं। जैसे आप अपनी मीटिंग को शिड्यूल कर सकते हैं, एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल गूगल क्रोम और मॉजिला फायरफॉक्स पर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना है। खास बात ये है कि ये ऐप बिल्कुल फ्री है।

JioMeet को कैसे करें डाउनलोड

इस ऐप को मोबाइल पर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या आईफोन के ऐप स्टोर पर जाइए। वहां JioMeet ऐप सर्च करके उसे डाउनलोड कीजिए। वहीं अगर आप डेस्कटॉप पर इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो jiomeetpro.jio.com/home#download इस लिंक पर क्लिक करें यहां आपको ऐप डाउनलोड करने का विकल्प मिल जायेगा।