newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ट्रिपल रियर कैमरा के इस दिन लॉन्च होगा Samsung Galaxy M21

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अपनी Galaxy M सीरीज का अगला हैंडसेट लॉन्च भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। मिली जानकारी के मुताबिक Samsung Galaxy M21 को भारत में 16 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अपनी Galaxy M सीरीज का अगला हैंडसेट लॉन्च भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। मिली जानकारी के मुताबिक Samsung Galaxy M21 को भारत में 16 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा।

samsung-galaxy-m21

ये हो सकते हैं Samsung Galaxy M21 के फीचर्स

फोन में 6.4 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही फोन में 20 मेगापिक्सल का सेंसर भी दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 6000 एमएएच की बैटरी भी दी जाने की उम्मीद है।

यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। वहीं, फोन को 2 वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। वहीं, दूसरा 6 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। साथ ही यह फोन यह Android 10 आधारित OneUI 2.0 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

इसके साथ ही कुछ दिन पहले यह जानकारी भी सामने आई थी कि Samsung कंपनी Galaxy M21 अलावा Galaxy M सीरीज के दो अन्य स्मार्टफोन्स पर भी काम कर रही है। इनका नाम Galaxy M01 और Galaxy M01s बताया जा रहा है। कंपनी ने कम बजट में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से इन दोनों स्मार्टफोन्स की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।