newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Twitter Followers: ट्विटर पर अचानक से कम हुए लोगों के फॉलोअर्स, तो CEO पराग को टैग कर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

Twitter Followers: 29 नवंबर को पराग अग्रवाल ने सीईओ का पद संभाला और दो दिन बाद यानी 1 दिसंबर को उन्होंने निजी सूचना सुरक्षा नीति की पॉलिसी को अपडेट कर दिया। इस बीच बीते दिन अचानक से ट्विटर के लाखों यूजर्स के फॉलोअर्स में गिरावट आने लगी। कई यूजर्स के तो ब्लू टिक तक वापस ले लिए गए। फिर क्या परेशान यूजर्स ने नए सीईओ पराग अग्रवाल को शिकायते करनी शुरू कर दी।

नई दिल्ली। बीते दिनों ही भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ बनाए गए हैं। पराग ने सीईओ पद संभालने के साथ ही कई तरह की नई पॉलिसी लाना शुरू कर दिया है। 29 नवंबर को पराग अग्रवाल ने सीईओ का पद संभाला और दो दिन बाद यानी 1 दिसंबर को उन्होंने निजी सूचना सुरक्षा नीति की पॉलिसी को अपडेट कर दिया। इस बीच बीते दिन अचानक से ट्विटर के लाखों यूजर्स के फॉलोअर्स में गिरावट आने लगी। कई यूजर्स के तो ब्लू टिक तक वापस ले लिए गए। फिर क्या परेशान यूजर्स ने नए सीईओ पराग अग्रवाल को शिकायते करनी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने इसपर नाराजगी जाहिर की है तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने मजेदार कमेंट किए हैं।

सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट कर रहे यूजर

twitter

twitter..

आपको बता दें, फॉलोअर्स की संख्या घटने के पीछे माना जा रहा है कि ट्विटर की ओर से फेक अकाउंट पर कार्रवाई की है। जिसके चलते फॉलोअर्स की संख्या कम हो रही है। हालांकि अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान अपडेट नहीं किया गया है