Honey Singh Domestic Violence Case: डोमेस्टिक वॉयलेंस के आरोपों पर आई सिंगर की प्रतिक्रिया, कहा- ‘तकलीफ में हूं, कानून पर भरोसा’

Honey Singh Domestic Violence Case: मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनपर घरेलु हिंसा के आरोप लगे हैं। दरअसल, उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने रैपर के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा के साथ ही मानसिक उत्पीड़न का भी मामला दर्ज कराया था। जिसपर अब हनी सिंह की प्रतिक्रिया आई है।

वर्षा खरखोदिया Written by: August 7, 2021 12:45 pm

नई दिल्ली। मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनपर घरेलु हिंसा के आरोप लगे हैं। दरअसल, उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने रैपर के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा के साथ ही मानसिक उत्पीड़न का भी मामला दर्ज कराया था। जिसपर अब हनी सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने खुद को बेकसूर बताया है साथ ही उन्होंने भारतीय कानून पर भरोसा भी जताया है।

हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी तलवार के आरोपों पर अब चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर शालिनी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि सच से उनका कोई वास्ता नहीं है।

उन्होंने इंस्टा पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद पर लगे आरोपों पर सफाई दी है साथ ही उन्होंने खुद को तकलीफ में बताया है। उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं। इस पर मैं दुखी हूं। मैने पहले भी कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया, जब मेरी लिरिक्स और हेल्थ को लेकर तरह-तरह की बातें की गई थीं। लेकिन अब मेरी चुप्पी टूटी है क्योंकि अब आरोप मेरे परिवार पर लगाए गए हैं। मेरे मां-बाप बूढ़े हैं और मेरी छोटी बहन है। उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

उन्होंने लिखा- मैं 15 साल से इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ हूं और मैंने कई लोगों के साथ काम किया है। मैं खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज करता हूं। अब मैं इस मामले पर कुछ नहीं बोलूंगा क्योंकि ये केस कोर्ट में हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि मुझे देश के कानून व्यवस्था पर भरोसा है और सच सबके सामने आ जाएगा।

आपको बता दें कि रैपर की पत्नी शालिनी तलवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और हनी सिंह की बहन स्नेहा सिंह का भी नाम शामिल किया गया है।