Viral Video: बॉलीवुड गाने पर डांस कर जापानी लड़कियों ने जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: डांस कर रही दोनो लड़कियां खुद को बॉलीवुड डांसर बताती हैं और वे टोक्यो में एक बॉलीवुड फिटनेस स्कूल चलाती हैं। दोनों ने इस स्कूल को bollyque_jp का नाम दिया है। YouTube पर भी दोनों डांसर ने अपना चैनल बनाया हुआ है। जहां वह अक्सर अपने डांस के शानदार वीडियो साझा करती हैं। जो लोगों को भी काफी पसंद आते हैं।

Avatar Written by: August 10, 2021 7:36 pm

नई दिल्ली। दुनिया में आप कहीं भी चले जाएं लेकिन बॉलीवुड के सुपरहिट गाने आपको सुनने के लिए जरूर मिल जाएंगे। कई जगहों पर तो इन गानों को इतना पसंद किया जाता है कि लोग इन गानों पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाते। सोशल मीडिया पर भी बॉलीवुड गानों पर डांस करते लोगों के कुछ वीडियो वायरल हो ही जाते हैं। वहीं इंटरनेट पर इन दिनों एक बहुत प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। जहां कुछ जापान की लड़कियां एक बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए दिख रही हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि अयाका और ची नाम की दो लड़कियां बॉलीवुड के गाने पर डांस करती दिख रही हैं। रईस मुवी के गाने पर दोनों ही लड़कियां बेहद ही कमाल तरह से गरबा स्टेप्स करती देख रही हैं। डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं यूजर्स का यह भी कहना है कि बॉलीवुड का असर अब दुनिया में हर जगह देखा जा रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि सच में बॉलीवुड की दीवानगी का यही नशा है।

वहीं डांस कर रही दोनो लड़कियां खुद को बॉलीवुड डांसर बताती हैं और वे टोक्यो में एक बॉलीवुड फिटनेस स्कूल चलाती हैं। दोनों ने इस स्कूल को bollyque_jp का नाम दिया है। YouTube पर भी दोनों डांसर ने अपना चैनल बनाया हुआ है। जहां वह अक्सर अपने डांस के शानदार वीडियो साझा करती हैं। जो लोगों को भी काफी पसंद आते हैं।