newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आखिर कन्हैया कुमार पर इतने पथराव क्यों हो रहे हैं, आरा में जान बचाकर भागे कन्‍हैया

कन्हैया पर पथराव तब हुआ जब वह बक्‍सर से आरा जा रहे थे। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कन्‍हैया कुमार को जान बचाकर भागना पड़ा। मगर भागने की हड़बड़ी में कन्‍हैया के काफिले से कई बाइक सवार बुरी तरह जख्‍मी हो गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की। इससे पहले बक्‍सर में कन्‍हैया कुमार को काला झंडा दिखाया गया। दरअसल वामदलों की जन मन यात्रा के तहत शु्क्रवार को भाकपा नेता कन्‍हैया कुमार की सभा बिहार के बक्‍सर व आरा में निर्धारित थी।