जब डाइट फॉलो करने की बात आती है तो शिल्पा सुबह की शुरुआत एक गिलास गुनगुने नींबू-पानी के साथ करती हैं।

शिल्पा शेट्टी अपना नाश्ता कभी नहीं छोड़ती हैं।

एक कटोरी सेब या  आम खाना और बादाम का दूध पीना पसंद करती हैं, वह दलिया या दो उबले या आमलेट भी खाती हैं।

खुद को भूखा रखना पसंद नहीं करतीं है शिल्पा शेट्टी, वह संतुलित आहार लेने में विश्वास करती हैं।

शिल्पा सफेद चीनी से दूर रहती हैं, वह स्वस्थ विकल्प के रूप में शहद, गुड़ का चूर्ण या नारियल चीनी पसंद करती हैं।

शिल्पा को सब्जियां बहुत पसंद हैं, सब्जियों के अलावा, उनके लंच में घी मुख्य है।

शिल्पा 7:30 से पहले डिनर करने के नियम का सख्ती से पालन करती हैं।

वह रात के खाने के रूप में सूप, चपाती और सब्जियों का एक छोटा सा हिस्सा खाती हैं।

वह अतिरिक्त कैलोरी सेवन से परहेज करते हुए अपने रात के खाने को हल्का और स्वस्थ रखना पसंद करती हैं।

शिल्पा को घर का बना खाना बहुत पसंद है और वह सुनिश्चित करती हैं कि खाना शुद्ध घी में ही बनाया जाए।