Sharadiya Navratri 2022: नवरात्रि पर माता के नौ स्वरूपों को ये भोग लगाने से मिलते हैं पूरे लाभ

मां शैलपुत्री- को गाय के घी का भोग लगाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।

मां ब्रह्मचारिणी- को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाने से दीर्घायु होने का वरदान मिलता है।

मां चंद्रघंटा- को दूध से बनी मिठाइयां, खीर आदि का भोग लगाने से धन-वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

मां कूष्मांडा- को मालपुए का भोग लगाने से बुद्धि का विकास होता है।

मां स्कंदमाता- को केले का भोग लगाने से सभी शारीरिक रोगों से छुटकारा मिलता है।

मां कात्यायनी- को भोग के रूप में लौकी का हलवा, मीठा पान और शहद अर्पित करना शुभ माना जाता है।

मां कालरात्रि- को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाने से शत्रुओं का नाश होता है।

मां महागौरी- को नारियल चढ़ाने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

मां सिद्धिदात्री- नौवें इस दिन हलवा-पूड़ी और खीर का भोग लगा कर कन्या पूजन करने से व्रत सिद्ध होता है।