newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

113 साल की महिला ने कोरोना को ऐसे दी मात, जानिए पूरी कहानी

मारिया ब्रायंस स्पेन की सबसे उम्रदराज महिला हैं। उनका जन्म 1907 में सैन फ्रांसिस्को के एक स्पैनिश प्रवासी परिवार में हुआ था। उनके जन्म के कुछ दिन बाद उनका परिवार स्पेन लौट आया था। 1931 में मारिया की शादी एक डॉक्टर से हुई

नई दिल्ली। स्पेन की 113 साल की मारिया ब्रायंस ने कोरोनावायरस को मात देकर मिसाल पेश की हैं। मारिया ब्रायंस ने कोरोना से लड़कर न सिर्फ ज़िंदगी की जंग जीती, बल्कि वो दुनिया की सबसे उम्रदराज़ महिला भी बन गईं जिन्‍होंने इस जानलेवा वायरस पर जीत हासिल की है। यह जानकारी मारिया के ट्विटर अकाउंट से उनके परिवार के सदस्यों ने दी।

maria branyas

अप्रैल में उनमें कोरोना के कुछ हल्के लक्षण नजर आए थे। इसके बाद उन्हें आइसाेलेट किया गया। इस दौरान वे अपने परिवार के सदस्यों के संपर्क में रहीं। मई के पहले सप्ताह में डॉक्टरों ने उनके स्वस्थ्य होने की पुष्टि कर दी। बता दें कि स्पेन में कोरोना से 27 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

maria branyas

पहले भी दे चुकी हैं फ्लू को मात

आपको बता दें कि मारिया ब्रायंस स्पेन की सबसे उम्रदराज महिला हैं। ब्रायंस का जन्म 4 मार्च 1907 को सेन फ्रांसिस्को में हुआ था, जहां उनके पिता के पत्रकार थे। वह स्पेन के रहने वाले थे। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वह स्पेन में आ गए। वह 1918-1919 के दौरान दुनिया में हुए स्पेनिश फ्लू की चपेट में भी आई गईं थी। साल 1936-39 के दौरान स्पेन में हुए गृह युद्ध के दौरान भी वह फ्लू की चपेट में आईं थीं, लेकिन उन्होंने दोनो बार इसे मात दे दी थी।