newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

माली में हमले में संरा के 18 शांति सैनिक घायल

उत्तरी माली में एक सैन्य अड्डे पर हुए एक हमले में चाड के 18 संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र। उत्तरी माली में एक सैन्य अड्डे पर हुए एक हमले में चाड के 18 संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने गुरुवार को कहा, “माली में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन ने बताया कि आज सुबह किदल क्षेत्र के टेसलिट में इसके कैम्प पर कई मोर्टार/या रॉकेट दागे गए।”

Mali Attack

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मिशन, माली और अंतर्राष्ट्रीय बलों के साथ शिविर साझा करता है। स्टीफन डुजारिक ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट दर्शाते हैं कि चाड के 18 संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें छह गंभीर रूप से घायल हैं।

Stephane Dujarric

मिशन ने तुरंत चिकित्सा मुहैया कराया और सुरक्षा मजबूत किया। डुजारिक ने कहा, “हम कैम्प पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं।”