फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की सूची में 7 भारतीय-अमेरिकियों को मिली जगह

फोर्ब्स (Forbes) ने दुनिया के सबसे अमीर अमेरिकियों की सूची (World Richest Americans) जारी की। 400 लोगों की इस सूची में खास बात ये है कि इसमें सात भारतीय-अमेरिकियों (Indian-Americans) को जगह मिली है।

Avatar Written by: September 9, 2020 10:02 am

नई दिल्ली। फोर्ब्स (Forbes) ने दुनिया के सबसे अमीर अमेरिकियों की सूची (World Richest Americans) जारी की। 400 लोगों की इस सूची में खास बात ये है कि इसमें सात भारतीय-अमेरिकियों (Indian-Americans) को जगह मिली है। फोर्ब्स की सबसे अमीर अमेरिकियों की सूची में सात भारतीय-अमेरिकियों को जगह मिलना देश के लिए गर्व की बात है।

इनमें साइबर सिक्योरिटी फर्म जेडस्केलर के सीईओ जय चौधरी 6.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 61वें स्थान पर हैं। वहीं, सिम्फनी टेक्नॉलजी ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष रोमेश वाधवानी 3.4 अरब संपत्ति के साथ 238वें स्थान पर हैं।

forbes richest american list

इनके अलावा ऑनलाइन खुदरा विक्रेता कंपनी वेयफेयर के सहसंस्थापक और सीईओ नीरज शाह 2.8 अरब की संपत्ति के साथ 299वें स्थान पर हैं। सिलिकन वैली वेंचर कैपिटल फर्म खोसला वेंचर्स के संस्थापक विनोद खोसला 2.4 अरब की संपत्ति के साथ 353वें स्थान पर हैं।

वहीं, शेरपालो वेंचर्स के मैनेजिंग पार्टनर कवितर्क राम श्रीराम 2.3 अरब की संपत्ति के साथ 359वें स्थान पर हैं। तो विमानन क्षेत्र के दिग्गज राकेश गंगवाल 2.3 अरब की संपत्ति से साथ ही 359वें स्थान पर हैं। उधर, वर्कडे के सीईओ और सहसंस्थापक अनिल भुसरी भी 2.3 अरब की संपत्ति के साथ 359वें स्थान पर हैं।

forbes richest american list

अब बात करें इस लिस्ट में टॉप अमेरिकी की, तो 400 लोगों की इस सूची में तीसरे साल भी अमेजन के संस्थापक जेफ बिजोस 179 अरब की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। जबकि दूसरे स्थान पर 111 अरब की संपत्ति के साथ बिल गेट्स को जगह मिली है।